फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद हो पॉलीथिन- 11 दिन और...

Tue, 12 Jan 2016 01:57 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सीन 1- शहामतगंज फलमंडी में दोपहर 2:30 बजे
विज्ञापन

सैलानी की सफिया ने दो किलो सेब और एक किलो अंगूर लिया। सफिया अपने साथ बैग लाई थीं, लेकिन फिर भी ठेला लगाए दुकानदार आसिफ ने पॉलीथिन निकाली और फल बांध दिया।  

सीन 3- इंदिरा मार्केट अपराह्न 3:15 बजे
यहां लाइन से कपड़ों की दुकान है। छोटे और बड़े सभी कपड़े मिलते हैं। दो महिलाओं ने बच्चों के चार जोड़ी मोजे लिए। दुकानदार ने पॉलीथिन में पैक कर दे दिया।
विज्ञापन


सीन 3- अयूब खां चौराहा अपराह्न 3:45 बजे
सीतापुर अस्पताल गेट पर प्रेमपाल ठेले पर फल बेच रहे थे। एक छात्र ने आधा दर्जन केले लिए। प्रेमपाल ने झट से पॉलीथिन निकाली और केले बांधकर दे दिए।

बरेली। शहर के चाहे जिस मार्केट में जाए आपको आराम से पॉलीथिन मिल जाएगी। फड़ वाले पॉलीथिन छिपा के रखते हैं। अगर आपके पास झोला नहीं है तो तुरंत निकाल कर दे देंगे। अगर झोला है तो पहले सामान उसी में रखने की हिदायत देते हैं। अयूब खां चौराहे पर ठेला लगाने वाले प्रेमपाल बताते हैं कि 30 रुपये की 200 ग्राम पॉलीथिन मिलती है। कोशिश तो यही रहती है कि पॉलीथिन न देना पड़े, लेकिन रोड पर होने के चलते लोगों के पास बैग नहीं होता। सब्जी विक्रेता हरिओम बताते हैं कि अगर बस चले तो पॉलीथिन को दे ही न। इसमें तो हमारा फायदा भी नहीं होता। लेकिन अगर पॉलीथिन न हो तो लोग सब्जी नहीं खरीदते हैं।  
विज्ञापन


... और निकल पड़ी जागरूक करने की टोली  
वुमन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी की ओर से पॉलीथिन के विरोध में सोमवार से ही अभियान शुरू कर दिया गया है। अध्यक्ष ऋतु शाक्य के नेतृत्व में सोसाइटी के सदस्यों ने शहामतगंज फलमंडी में दुकानदाराें को जागरूक किया। अभियान में मीनू सिंह, चारू वर्मा, कनिका, मिथलेश, पार्वती, रीना यादव, चांदनी, ज्योति, वैशाली, कुमेश्वरी, अल्का, रुबी, सपना व अन्य शामिल रहीं। सोसाइटी अब 22 जनवरी तक लगातार विभिन्न बाजारों में जाकर जागरूक करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें