फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: महिला को छत से फेंकने के मामले में पुलिसकर्मियों पर होगा मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। दबिश के दौरान महिला को छत से फेंकने के मामले में कोर्ट ने आरोपी पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। मामले में फतेहगंज पूर्वी थाने के तत्कालीन दरोगा सौरभ कुमार, इशरत अली और भूरेलाल के साथ चार अज्ञात सिपाहियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा।
विज्ञापन

फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के गांव रम्पुरा कमन निवासी हसीना की शादी फरीदपुर के मोहल्ला फर्रखपुर निवासी साहिल के साथ हुई थी। हसीना ने पति समेत ससुरालियों पर दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। न्यायालय से कई वारंट जारी होने के बाद भी पुलिस आरोपी पति को गिरफ्तार नहीं कर पाई। न्यायालय ने फटकार लगाई तो बौखलाई पुलिस छह फरवरी की रात 12 बजे पीड़िता के मायके रम्पुरा कमन पहुंची।
आरोप है कि दरवाजा न खोलने पर पुलिसकर्मी दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए। पीड़िता को पकड़कर छत से फेंक दिया। गंभीर रूप से घायल हसीना को परिजनों ने शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। कई दिन उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ। उच्च अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। अब न्यायालय ने थानाध्यक्ष फतेहगंज पूर्वी को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। सीओ गौरव सिंह ने बताया कि अब तक आदेश की कॉपी नहीं मिली है। आदेश मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें