मीरगंज। डीआईजी कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मी मुनेश कुमार की कार शनिवार शाम ओवरब्रिज पर खड़े लकड़ी से लदे ट्रक के पीछे घुस गई। हादसे में वह घायल हो गए। स्थानीय पुलिस के मुताबिक, मुनेश बरेली से अपने गांव पिपला मिलक जा रहे थे। रास्ते में अचानक ट्रक दिखने पर कार अनियंत्रित होकर ट्रक में घुस गई। मौके पर भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। वहां से चिकित्सकों ने बरेली रेफर कर दिया है। लोगों के मुताबिक, ओवरब्रिज पर खराब वाहन खड़े किए जाने से हादसों की आशंका रहती है। वहां सुरक्षा संकेतक और वाहन ऐसे खड़े नहीं किए जाने की मांग है। सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि पुलिस जरूरी इंतजाम करेगी।