फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कुलदीप की रिमांड के लिए कोर्ट में अर्जी देगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शाही-शीशगढ़ थाना क्षेत्र में हुई छह महिलाओं की हत्या के खुलासे के बाद अन्य मामलों में साइको किलर कुलदीप की संलिप्तता तलाशने के लिए पुलिस उसे रिमांड पर लेगी। इसके लिए आज-कल में ही कोर्ट में अर्जी दी जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने छह हत्याओं का खुलासा करते हुए आरोपी कुलदीप गंगवार को जेल भेजा है। तीन अन्य घटनाओं का खुलासा पुलिस पहले ही कर चुकी है। महिलाओं की हत्या एक ही तरीके से होने पर अब उन मामलों में भी कुलदीप की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अपनी जांच को गति देने के लिए आरोपी कुलदीप को रिमांड पर लेगी। उससे पूछताछ करने के साथ ही उसे विभिन्न स्थानों पर ले जाकर साक्ष्य जुटाए जा सकते हैं।
एसएसपी अनुराग आर्य के मुताबिक सोमवार या मंगलवार को विवेचक की ओर से कोर्ट में रिमांड के लिए अर्जी दाखिल की जाएगी। पुराने तीनों में से किसी भी मामले में कुलदीप की भूमिका के साक्ष्य मिलने पर विधिक राय ली जाएगी। इसके आधार पर जरूरत के मुताबिक कोर्ट से पुरानी चार्जशीट मंगाने व नई दाखिल करने का काम होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें