फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बेटियों को पुलिस ने सिखाया सुरक्षा का पाठ, कहा- आवाज उठाओ और सशक्त बनो

Thu, 16 Oct 2025 05:46 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में अमर उजाला फाउंडेशन के दोस्त पुलिस कार्यक्रम में छात्राओं ने बृहस्पतिवार को महिला थाने का भ्रमण किया। उन्होंने पुलिस के कामकाज करने का तरीका देखा। इस दौरान महिला थाना प्रभारी ने छात्राओं को सुरक्षा के बारे में तमाम जानकारियां दीं।  
विज्ञापन
दोस्त पुलिस कार्यक्रम में छात्राओं ने किया महिला थाने का भ्रमण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेटियों को डरने की नहीं बल्कि सशक्त बनकर अपने अधिकारों की रक्षा करने की जरूरत है। उन्हें गलत के खिलाफ आवाज उठाना सीखना होगा। यह बातें बरेली की महिला थाना प्रभारी परमेश्वरी देवी ने बृहस्पतिवार को अमर उजाला फाउंडेशन के दोस्त पुलिस कार्यक्रम में रामभरोसे लाल गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं से कहीं। उन्होंने छात्राओं को आश्वस्त किया कि पुलिस उनकी शिकायत और समस्या को पूरी तरह से गोपनीय रख कर कार्रवाई या समाधान करती है। इसलिए उन्हें बिना डरे पुलिस की मदद लेनी चाहिए।

विज्ञापन


महिला थाना प्रभारी ने छात्राओं से कहा कि जब भी उन्हें लगे कि वह किसी परेशानी में हैं और पुलिस की सहायता की जरूरत है, तो तत्काल 112 नंबर पर कॉल करें। यह नंबर सभी की मदद के लिए है। उन्होंने कहा कि बेटियों को हमेशा यह ध्यान रखना चाहिए कि अगर कोई उन्हें परेशान करता है, या उनका पीछा करता है, या कोई अन्य संदिग्ध गतिविधि करता है, तो उसे नजरअंदाज बिल्कुल न करें। तुरंत अपने परिजनों और पुलिस को जानकारी देनी चाहिए। गोपनीय शिकायत 1090 पर दर्ज कराई जा सकती है। लड़कियों का नाम और पता गोपनीय रख कर पुलिस कार्रवाई करती है।

गलत हरकत को नजरअंदाज न करें
थाना प्रभारी ने छात्राओं से कहा कि अगर आप छोटी बातों को नजरअंदाज करेंगी, तो वह कल आपके लिए एक बड़ी समस्या बन सकती है। उन्होंने कहा कि विरोध न करने से आरोपी का मनोबल और बढ़ जाता है। इससे वह भविष्य में और अधिक गंभीर अपराध कर सकता है। उन्होंने कहा कि पुलिस हमेशा बेटियों के साथ खड़ी है और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्त पुलिस कार्यक्रम के तहत रामभरोसे लाल गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने महिला थाने का भ्रमण किया। छात्राओं को पुलिस ने बताया कि महिला थाना कैसे काम करता है, एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया क्या है और वह किन परिस्थितियों में पुलिस से मदद ले सकती हैं। इस पहल से छात्राओं में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा। 

पुलिस सच्ची दोस्त 
दोस्त पुलिस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को यह एहसास कराना था कि पुलिस उनकी सच्ची दोस्त है। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने थाना प्रभारी परमेश्वरी देवी से सवाल पूछे। छात्राओं ने उनसे कहा कि अब वह न केवल अपनी बल्कि अपने आस-पास की अन्य लड़कियों की सुरक्षा के लिए भी आवाज उठाएंगी। पुलिस का सहयोग करेंगी। इस दौरान शिक्षिका प्रतिभा यादव और सुनीता सिंह मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें