मीरगंज। चार दिन पूर्व युवक की हत्या के मामले में आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है, लेकिन उससे युवक के परिजनों का गुस्सा शांत नहीं हुआ है। परिजनों ने इस वारदात में और भी लोगों के शामिल होने को लेकर आशंका व्यक्त की है। आश्वासन मिलने पर ग्रामीण लौट गए।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की 11 सितंबर को हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गया था। आरोपी के पकड़े जाने के बाद परिजनों ने पुलिस की जांच प्रणालियों पर सवाल उठाते हुए इसके पीछे आरोपियों के होने का भी अंदेशा जताया। साथ ही आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग को लेकर थाने का घेराव कर हंगामा किया। प्रभारी निरीक्षक मीरगंज कुंवर बहादुर सिंह एवं सीओ मीरगंज गौरव सिंह के काफी समझाने के बाद लोग लौट गए। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य निरंजन यदुवंशी एवं भाजपा के अभिषेक गंगवार भी रहे। संवाद