फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
शीशगढ़। ग्रामीण की बेटी को गन्ने के खेत में ले जाकर उससे दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। रविवार की शाम थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की बेटी गांव के बाहर शौच को गई थी। तभी एक ईंट-भट्ठा पर मजदूरी करने वाले दूसरे समुदाय के युवक ने किशोरी को गन्ने के खेत में खींचकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी धमकी देकर भाग गया। किशोरी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है। संवाद
विज्ञापन






विवाहिता ने ससुरालियों पर लगाया मारपीट का आरोप

मीरगंज। थाना क्षेत्र के गांव खमरिया आजमपुर की एक महिला ने अपने पति, देवर और सास पर मारपीट का आरोप लगाकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ओमवती ने बताया कि मंगलवार सुबह छह बजे उसके पति अरविंद, देवर अवधेश कुमार, सास दर्शन देवी उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। उसने गालियां देने से मना किया। तभी तीनों ने उसे डंडों से पीटकर घायल कर दिया। आवाज सुनकर लोग बचाने आए तो उन्हें धमकी दी गई। इसके बाद पीड़िता को घर से निकाल दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें