फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हत्या की सूचना पर दौड़ी पुलिस, जानकारी निकली झूठी

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। गेहूं के खेत में सोमवार को ग्रामीण के शव पड़े होने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच-पड़ताल के बाद सूचना झूठी निकली तो पुलिस लौट गई है। अब पुलिस झूठी सूचना देने वाले की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली की कि रिछोला किफायतुल्ला गांव के जंगल में एक गेहूं के खेत में एक ग्रामीण का शव पड़ा है। मामले की जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर अरुण कुमार, उपनिरीक्षक सुनील कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने गांव के जंगल में गेहूं के खेत में सघन तलाशी अभियान चलाया। पुलिस को एक ग्रामीण के खेत के बीचोबीच गेहूं की फसल कटी मिली। पुलिस ने गेहूं को हटा कर देखा तो उन्हें कुछ भी नहीं मिला। इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि झूठी सूचना देने वाले की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें