फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly Violence: पुलिस ने जारी किया बरेली बवाल का ड्रोन वीडियो, सड़क पर बेकाबू दिखी भीड़

Wed, 01 Oct 2025 02:04 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली पुलिस ने बुधवार को बवाल से संबंधित ड्रोन वीडियो जारी किए हैं। ये वीडियो 26 सितंबर के है। इसी दिन बिहारीपुर इलाके में नमाज के बाद खलील तिराहे के पास सड़क पर भीड़ जुटी थी।
विज्ञापन
बवाल के दौरान की तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में 26 सितंबर को हुए बवाल के बाद से अब तक 75 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस बीच पुलिस ने बुधवार को बवाल से संबंधित ड्रोन वीडियो जारी किए हैं। पुलिस के मुताबिक ये वीडियो उस वक्त हैं, जब बिहारीपुर इलाके में नमाज के बाद खलील तिराहे के पास सड़क पर भीड़ जुटी थी। बेकाबू भीड़ को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। जब लोग नहीं माने तो पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था। ड्रोन वीडियो में बेकाबू भीड़ को पुलिस रोकने का प्रयास करती दिख रही है। इसके बाद लाठीचार्ज हुआ। 

विज्ञापन


Trending Videos

26 सितंबर को क्या हुआ था? 
आई लव मोहम्मद के समर्थन में इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां के बुलावे पर भीड़ जुटी थी। मौलाना के नदारद रहने से भीड़ अराजक हो गई। पुलिस का दावा है कि लोगों ने दुकानों और वाहनों में तोड़फोड़ की थी। बेकाबू भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था। आंसू गैस के गोले दागे गए थे। पुलिस के मुताबिक बवाल में 22 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। 

यह भी पढ़ें- बरेली बवाल: पुलिस कार्रवाई पर आला हजरत खानदान ने जताया असंतोष, कहा- मांगें पूरी नहीं हुईं तो उठाएंगे ठोस कदम
 

अलग-अलग थानों में 10 मुकदमे 
बवाल के बाद पुलिस ने शहर के अलग-अलग थानों में 10 मुकदमे दर्ज किए हैं। इनमें 125 लोग नामजद और करीब तीन हजार अज्ञात आरोपी हैं। सात मुकदमों में मौलाना तौकीर रजा का नाम है। बवाल की जांच के लिए डीआईजी रेंज अजय कुमार साहनी के निर्देश पर एसएसपी अनुराग आर्य ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। एसआईटी में एसपी सिटी मानुष पारीक के नेतृत्व में तीन सीओ और 14 इंस्पेक्टर शामिल हैं। 
विज्ञापन

अब तक 75 आरोपी गिरफ्तार 
बवाल के बाद से अब तक 75 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मौलाना तौकीर रजा समेत आठ आरोपियों को दूसरे दिन ही गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद डॉ. नफीस और नदीम खान समेत अन्य लोगों की गिरफ्तारी हुई। पुलिस ने बुधवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में पकड़े गए दोनों आरोपियों को पैर में गोली लगी है। दोनों शाहजहांपुर के मदनापुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक नदीम ने दोनों को बुलाया था। दोनों बवाल में शामिल रहे थे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें