फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुलिस ने युवक से बरामद कीं सिरप की 240 शीशियां

विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघचाई। कोडीनयुक्त शीशियां ले जाने की आशंका पर पुलिस ने बंडा हाईवे पर स्थित पेट्रोल पंप के पास बाइक से जा रहे युवक को सोमवार को पकड़ लिया। उसके पास से करीब 240 शीशियां मिलीं। पुलिस ने उन शीशियां को औषधि निरीक्षक को दिखवाया। थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने बताया कि एक युवक काफी संख्या में शीशियां ले जा रहा था। रोककर उससे पूछताछ की गई। यह सभी शीशियां खांसी के इलाज की हैं। शीशियां कोडीनयुक्त तो नहीं है, इसकी जांच के लिए औषधि निरीक्षक से संपर्क किया गया। उन्होंने सिरप कोडीनयुक्त न होने की बात कही। इतनी शीशियां युवक कहां ले जा रहा था व अन्य सवालों के बारे में उससे पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें