फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुलिस ने बरामद कीं 12 लग्जरी कार, तीन नटवरलाल गिरफ्तार, किराए पर लेकर रख देते थे गिरवी

Mon, 16 Jan 2023 05:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को खुलासा किया है, जिसके शातिर सदस्य लग्जरी कारों को किराए पर लेने के बाद गिरवी रख देते थे। इसके बाद गिरवी की रकम को बांट लेते थे। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 12 लग्जरी कारें बरामद की हैं। 
 
विज्ञापन
पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के बंडा में पुलिस ने बरेली के तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर 13 लग्जरी कारें बरामद की हैं। तीनों आरोपी किराए पर कार लेने के बाद उसे गिरवी रख देते थे। इसके बाद रकम आपस में बांट लेते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर रविवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

 
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 14 जनवरी की रात मकसूदापुर में शारदा नहर पुल और गहलुइया नहर पुल से बरेली के थाना सीबीगंज के गांव तिलियापुर निवासी मुशर्रफ, थाना कैंप के गांव मोहनपुर ठिरिया के आरिफ, और बरेली के मोहल्ला घास मंडी नगरिया चौकी के पास रहने वाले राज सिंह को पकड़ लिया। आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ की गई। 

पूरा गिरोह करता है ये काम 

एसपी एस.आनंद ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में उनका संगठित गिरोह होने की बात सामने आई है, जो कार मालिकों को भरोसे में लेकर प्रति माह ज्यादा किराए का लालच देकर गाड़ी ले लेते हैं। कार मालिकों के आधार कार्ड पर एडिट करके अपनी फोटो लगा लेते हैं। इसके बाद मालिक बनकर कारों को गिरवी रख देते हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ने 13 कारें बरामद कीं

इसके बाद ये लोग गिरवी से मिले रुपयों को बांट लेते हैं। कुछ महीने पहले कार बंडा क्षेत्र में गिरवी रखी थीं। 14 जनवरी को वह फिर से कार गिरवी रखने आए थे। इस बीच उन्हें पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपियों की निशानदेही पर बंडा क्षेत्र में गिरवी रखी गई 13 कारें बरामद की गई हैं। आरोपियों के पास से फर्जी आधार कार्ड भी बरामद किए गए हैं।

एसपी एस. आनंद ने बताया कि थाना बंडा पुलिस ने सरगना सहित तीन लोगों को पकड़ा है। जो कार किराए पर कुछ दिन चलाने के बाद लेने के बाद गिरवी डाल देते थे या बेच देते थे। यूपी-112 पुलिस के माध्यम से जानकारी मिली थी। जांच कर गिरोह को पकड़ा गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें