फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीजी को ट्वीट के बाद दौड़ी पुलिस, पांच जुआरी पकड़े

विज्ञापन
पकड़े गए जुआरी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

इज्जतनगर के मठलक्ष्मीपुर के मैदान में खेल रहे थे जुआ

बरेली। एडीजी को ट्वीट के बाद सक्रिय हुई इज्जतनगर पुलिस ने मठलक्ष्मीपुर के मैदान में जुआ खेल रहे पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

इज्जतनगर में मठ लक्ष्मीपुर के मैदान में कई दिनों से जुआ हो रहा था। दो दिन पहले अमित राठौर ने एडीजी अविनाश चंद्र को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी तो उन्होंने बरेली पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद शुक्रवार शाम इज्जतनगर पुलिस ने वहां दबिश देकर संजयनगर के विक्की, नकटिया के तेजेंद्र प्रताप, प्रेमनगर के सत्येंद्र कश्यप, वीर सावरकरनगर के आदेश और चाहवाई के दिनेश को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से 8.5 हजार रुपये बरामद हुए हैं। आसपास के लोगों का कहना है कि मैदान में लगने वाले जुए के फड़ पर दूर दराज के लोग जुआ खेलने आते थे। इसके अलावा कैंट पुलिस ने ठिरिया निजावत खां निवासी नन्हे, आजम, शंकरलाल, इश्तियाक, नवाज और शेर सिंह को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। उनके पास से 1120 रुपये और ताश की गड्डी बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें