बिशारतगंज। दिल्ली नारकोटिक्स क्राइम ब्रांच की टीम ने बुधवार को मादक पदार्थ तस्करी के मामले में वांछित चल रहे आरोपियों की तलाश में मझगवां गांव में दबिश दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए।
दिल्ली के महेंद्र पार्क थाने की नारकोटिक्स क्राइम ब्रांच के एएसआई सुखबीर सिंह, सिपाही सुनील कुमार आदि थाना पुलिस के साथ मादक पदार्थ तस्करी के मामले में मझगवां गांव के तीन तस्करों की तलाश में दबिश दी, लेकिन आरोपी फरार हो गए।
बता दें कि थाना क्षेत्र गांव मझगवां मादक पदार्थों की तस्करी में मामले में सुर्खियों में है। इस गांव के दर्जनों लोग तस्करी के मामले में बरेली, दिल्ली, पंजाब, झारखंड आदि स्थानों की जेल में बंद है। कई फरार चल रहे हैं। एक दिन पहले कस्बे के एक तस्कर को बरेली पुलिस ने चरस के साथ पकड़ा था। संवाद