फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के ठेके पर पुलिस की मौजूदगी में युवक की हत्या

Wed, 18 Nov 2015 01:35 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। सिरौली क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी में शराब के ठेके के सामने भाजपा नेता के पुत्र की नल के हत्थों से कुचल कर हत्या कर दी गई। हत्यारे नल के हत्थे मौके पर ही छोड़कर भाग गए। हत्यारे एक लाख रुपये और चेन भी लूट ले गए। वहीं घटना के समय भट्ठी पर मौजूद पुलिस वाले भी मौके से खिसक गए। घटना के बाद मौके पर आई भड़की भीड़ ने जाम लगा दिया और शराब की भट्ठी तहसनहस कर दी। पुलिस ने लाठियां फटकारकर जाम खुलवाया। युवक प्रधानी के चुनाव की तैयारी कर रहा था, इसलिए पुलिस इसे चुनावी रंजिश से जोड़कर भी देख रही है।
विज्ञापन

सिरौली क्षेत्र के गांव भूड़ गौटिया निवासी भाजपा नेता गंगा राम लोधी का 35 वर्षीय बेटा मोरपाल उना हिमांचल में मय परिवार के  रहता था और निजी काम करता था। वह दीपावली पर गांव आया था और यहां प्रधानी के चुनाव की तैयारी शुरू कर दी। मंगलवार शाम छह बजे मोरपाल पड़ोस के ही गांव हरदासपुर में स्थित शराब के ठेके पर पहुंचा। यहां पर तीन चार लोगों ने उस पर हमला बोल दिया। दो नल के हत्थों से ताबड़तोड़ प्रहार कर मोरपाल की हत्या कर दी गई। हत्यारे नल के हत्थे मौके पर ही छोड़कर भाग गए। बताया जाता है कि घटना के समय एक दरोगा और एक सिपाही भी ठेके पर मौजूद थे, जो घटना को नजरअंदाज कर मौके से भाग गए। घटना के बाद आसपास के गांवों की भीड़ मौके पर आ गई और बवाल करते हुए रामनगर-शाहबाद मार्ग पर जाम लगा दिया। स्थिति पर काबू करने के लिए सीओ आंवला सर्किल के थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को भगा दिया। जिससे रात आठ बजे जाम खुल गया।  पुलिस ने मोरपाल का शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। मोरपाल के चार बच्चे हैं। बच्चे मोरपाल की पत्नी के साथ हिमाचल में ही हैं।
शराब भट्ठी पर छिपे पांच लोगों को पकड़ ले गई पुलिस
हरदासपुर भट्ठी पर जैसे ही मोरपाल की हत्या हो गई तो यहां मौजूद  लोग इधर उधर भाग गए। यहां तक कि मौके पुलिस वाले भी मौके से खिसक गए। इसके बाद भट्ठी वाले लोग और मकान मालिक सामान समेट कर भागकर ऊपर स्थित दो मंजिल वाले कमरे में छिप गए। पुलिस ने पांचों लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस वालों ने बुलाकर करा दी हत्या: गंगाराम
भाजपा नेता गंगाराम का आरोप है कि उसके बेटे को शराब के ठेके पर खड़े सिपाही दरोगा ने बुलवाकर मरवा दिया। इसकी शिकायत उन्होंने मौके पर पहुंचे सीओ आंवला केपी सिंह से भी की। गंगा राम का कहना है कि मोरपाल के पास जो एक लाख की रकम थी, वह शाहबाद बाजार से फसल बेचकर घर ला रहा था।
तहरीर को लेकर होती हुज्जत
सीओ आंवला ने कहा जो भी लिखकर दिया जाएगा उसी के आधार पर रिपोर्ट लिख दी जाएगी।  इस पर दो बार तहरीर लिखी गई और फाड़ दी गई। तहरीर में पुलिस की मौजूदगी में घटना बताने पर पुलिस थोड़ा सकपकाई गई। इसी को लेकर थाने में हुज्जत होने लगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें