मीरगंज। शाही थाना क्षेत्र के हल्दी कला गांव निवासी विनोद ने पुलिस पर मारपीट के मामले में निष्पक्ष कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। उसने सीओ मीरगंज से शिकायत की है। विनोद का आरोप है कि सोमवार को गांव के कुछ लोगों ने उसे लाठी-डंडों और धारदार हथियार मारकर घायल कर दिया था। चार लोगों के खिलाफ शाही थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मेडिकल के बाद धाराएं नहीं बढ़ाई जा रही हैं। उसने चौकी प्रभारी पर विपक्षियों का पक्ष लेने और पांच हजार रुपये लेने का आरोप लगाया है। बताया कि समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। सीओ मीरगंज अजय कुमार ने शिकायत मिली है। मेडिकल के आधार पर धाराएं बढ़ाई जाएंगी और रुपये लेने के आरोप की जांच होगी।