फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Sun, 02 Aug 2026 01:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज/सेंथल। टांडा सादात गांव निवासी विवाहिता शबाना की शुक्रवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पिता ने दहेज की मांग पूरी न होने पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव पंडरी समीप बरौर निवासी मोहम्मद यामीन ने पुलिस को बताया कि बेटी शबाना का निकाह पांच साल पहले गांव टांडा सादात निवासी सैयाद से हुआ था। उस दौरान गृहस्थी का सामान भेंट भी किया था। आरोप है कि निकाह के कुछ दिन बाद पति और ससुराल वालों ने दहेज में दो लाख रुपये और एक बुलेट बाइक की मांग की। मांग पूरी न होने पर शबाना को घर में रोकने को तैयार नहीं थे। शबाना को पीटा गया। इसकी शिकायत थाने में की गई थी, जिसके बाद पंचायत हुई। उसमें सुसराल वालों ने दहेज की मांग न करने का वादा किया था लेकिन अडिग नहीं रहे। दहेज की मांग करते हुए पीटते रहे। अब गला दबाकर हत्या कर दी।
टांडा सादात में शबाना के गले में दुपट्टे का फंदा लगा मिला। शव को पोस्टमॉर्टम को भेज दिया है। महिला के परिजनों ने तहरीर दी है। जांच कर कार्रवाई होगी। नीलेश मिश्रा, सीओ नवाबगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें