सुभाषनगर पुलिस ने इन आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खोली
सुभाषनगर पुलिस ने नकबजनी में मिलक रौंधी निवासी मुस्ताक अली, गोकशी में दामोदपुरम निवासी कालीचरन, धोखाधड़ी व चोरी में सिठौरा निवासी रिंकू कन्नौजिया पर कार्रवाई की है। सीबीगंज पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में अटरिया निवासी नासिर अली, रंगदारी में वाजिद अली की हिस्ट्रीशीट खोली। सीबीगंज पुलिस ने चोरी के मामले में छोटी बाजार निवासी राहुल शर्मा, गोकशी में तिलियापुर निवासी रहीस व अटरिया निवासी आमिर शाह की हिस्ट्रीशीट खोली।
फरीदपुर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी में मोहल्ला मिर्धान निवासी अय्युब, चोरी में गौसगंज निवासी इशरार उर्फ इरशाद, लूट में मोहल्ला मिर्धान निवासी रिहान, पचौमी निवासी बबलू, चोरी में मोहल्ला महोदव निवासी शमशाद,धारमपुर निवासी राजखान, मादक पदार्थ तस्करी में सर्फापुर के हसमत, मोहनपुर निवासी मोहम्मद शेर, मोहल्ला मिर्धान निवासी अमन उर्फ सैय्यद, लूट व चोरी में पचौमी निवासी अजय और बकैनिया निवासी विवेक यादव की हिस्ट्रीशीट खोली है।
भुता पुलिस ने भी कई आरोपियों पर की कार्रवाई
भुता पुलिस ने जानलेवा हमले में गजनेरा निवासी पवन, खरदाह निवासी सिपिन व गौरव की हिस्ट्रीशीट खोली है। भुता पुलिस ने लूट व चोरी के आरोपी केशरपुर निवासी अमन की भी हिस्ट्रीशीट खोल दी है। बहेड़ी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी में इस्लामनगर के सद्दाम हुसैन, मारपीट में शेखूपुर निवासी दानिश उर्फ बाबा, नकबजनी में सिगोटिया निवासी प्रमोद कुमार, पशु क्रूरता में टांडा निवासी नासिर की हिस्ट्रीशीट खोली है।
देवरनियां पुलिस ने चोरी में रिछा बाजार निवासी मुकीम की हिस्ट्रीशीट खोली है। शेरगढ़ पुलिस ने हत्या के आरोपी बरीपुरा के सोमू खान की हिस्ट्रीशीट खोली है। भोजीपुरा पुलिस ने गोकशी में मौलागढ़ निवासी राजू कुरैशी, धौराटांडा वार्ड नंबर 6 निवासी शकील अहमद की हिस्ट्रीशीट खोली है। मीरगंज पुलिस ने हत्या आरोपी रईया नगला निवासी इशरत उर्फ बब्बू,मादक पदार्थ तस्करी में गुलडिया निवासी प्रेमपाल, छत्रपाल और सुलेमान की हिस्ट्रीशीट खोली है। मीरगंज पुलिस ने धोखाधड़ी मारपीट मामले में पहुंचा खुर्द निवासी अमन रंधावा की भी हिस्ट्रीशीट खोली है।
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि इन सभी की हिस्ट्रीशीट खोलकर निगरानी की जा रही है। सभी अपराधियों के लिए पुलिस खास कोड जारी करेगी जिससे अपराधियों को चिन्हित करने में पुलिस के लिए बेहद आसानी होगी। पुराने व अभ्यस्त हिस्ट्रीशीटर भी निगरानी के दायरे में हैं।
हिस्ट्रीशीटर की हत्या कर खुद हिस्ट्रीशीटर बना नितिन
एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने अजय वाल्मीकि और मोईन हत्याकांड के आरोपी पर शिकंजा कसा है। इज्जतनगर पुलिस ने हिस्ट्रीशीट खोलकर आईसीएल के डायरेक्टर रूपकिशोर गोला की निगरानी बढ़ा दी है। 2023 में बारादरी क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर अजय वाल्मीकि की हत्या कर दी गई थी। अजय वाल्मीकि हत्याकांड में गंगापुर का नितिन भी जेल गया था।
2025 में नितिन पर गैंगस्टर की कार्रवाई हुई थी। अब हिस्ट्रीशीटर की हत्या करने वाले नितिन की हिस्ट्रीशीट खोल दी गई है। वहीं 2024 में रईया नगला निवासी मोइन की आंखों में मिर्च डालकर और चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। इसमें रईया नगला का इशरत जेल गया था। अब पुलिस ने इशरत की भी हिस्ट्रीशीट खोली है।