फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कार की टक्कर से सड़क किनारे पलटी पुलिस की गाड़ी, सिपाही घायल

Mon, 23 Dec 2024 03:57 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में रविवार रात गश्त के दौरान पुलिस की जीप को कार से टक्कर लग गई। इससे पुलिस की जीप पलट गई। हादसे में एक सिपाही घायल हो गया। 
विज्ञापन
पुलिस की जीप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बड़ा बाईपास परधौली के पास रविवार रात पुलिस की गाड़ी को पीछे से ओवरटेक करते हुए कार ने टक्कर मार दी। कार सवार लोग हरियाणा के फरीदपुर जा रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस की जीप रोड किनारे खाई में पलट गई। गनीमत रही कि किसी पुलिसकर्मी को गंभीर चोट नहीं आई। जीप ड्राइवर सचिन शर्मा चला रहे थे, कांस्टेबल जसवीर मामूली रूप से घायल हुए हैं। रात्रि ड्यूटी पर जीप में दरोगा शिवम कुमार और दरोगा अतरपाल भी सवार थे। इन दोनों के चोट नहीं आई है। हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया। उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें