फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दरोगा पर 5,000 रुपये लेने का आरोप, एसएसपी से शिकायत

Tue, 14 Apr 2026 02:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौली/रामनगर। खेत पर लगे यूकेलिप्टस के पेड़ काटने के विवाद में किसान को थाने में बैठाकर फर्जी रिपोर्ट दर्ज करने की धमकी देने और पांच हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की गई है। सीओ मीरगंज को मामले की जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन

नवाबपुरा चौकी क्षेत्र के गांव पृथ्वीपुर निवासी ननकी राम ने बताया कि उनके खेत पर यूकेलिप्टस के पेड़ लगे हैं। बेटी की शादी के लिए पेड़ बेच दिए। तभी उन पेड़ों को पड़ोसी किसान ने अपना बताकर कटान रुकवा दी। पुलिस से शिकायत की तो दरोगा ने दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया। ननकी राम ने पेड़ कटवाने के लिए ठेकेदार को बुलाया तो पड़ोसी किसान ने पुलिस को सूचना दे दी।
आरोप है कि दरोगा ने 3,000 रुपये ले लिए। ननकी राम को हिरासत में लेकर थाने में बैठा लिया। वहां फर्जी रिपोर्ट दर्ज करने की धमकी दी गई। 5,000 रुपये भी ले लिए। किसान ननकी राम ने एसएसपी से शिकायत करके दरोगा और पड़ोसी किसान के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। थाना प्रभारी सिरौली विनोद कुमार ने बताया कि किसान को थाने बुलाकर फैसला कराया। दूसरे पक्ष ने पेड़ों की एवज में 5,000 रुपये मांगे थे, जिसे दिलाकर समझौता कराया गया। आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन

-
बाइक का चालान हुआ तो चौकी प्रभारी का ऑडियो वायरल किया

पहले एक्स पर शिकायत की फिर हटाई, शिकायतकर्ता ही रडार पर
संवाद न्यूज एजेंसी

हाफिजगंज। रिठौरा चौकी प्रभारी ने जिसकी बाइक का चालान काटा, उसने उनका ऑडियो वायरल कर मिठाई लेने का आरोप लगा दिया। सवाल उठे तो शिकायतकर्ता ने खुद ही एक्स से ऑडियो हटा दिया। ऐसे में अब शिकायतकर्ता ही पुलिस की रडार पर है।
वायरल ऑडियो में चौकी पर बैठे दो लोगों की बातचीत सुनाई दे रही है। इसमें चौकी प्रभारी कभी-कभार बोलते सुनाई दे रहे हैं। सोमवार सुबह इसे एक्स पर डालकर दावा किया गया कि चौकी प्रभारी मामला निपटाने के लिए मिठाई मांग रहे हैं। शाम से पहले इस ऑडियो को एक्स से हटा लिया गया। अधिकारियों ने चौकी प्रभारी से मामले की जानकारी लेने के साथ ही प्राथमिक जांच कराई। पता लगा कि पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप के रिश्तेदार पर हमला करने वाले पक्ष पर कार्रवाई की गई थी। रविवार को इसी मामले में चौकी आए आरोपी पक्ष को समझाया जा रहा था। इससे पहले ही चौकी प्रभारी ने एक नेता की बाइक का चालान काटा था। उसने इस बातचीत की रिकाॅर्डिंग डालकर शिकायत कर दी।

वर्जन
रिठौरा चौकी प्रभारी की रिकाॅर्डिंग वायरल होने के मामले में पता चला है कि जिसकी बाइक का चालान किया, उसी ने इसे गलत तरीके से प्रचारित कर दिया। रिकॉर्डिंग में भी कोई विवादित बात नहीं है। - मुकेश चंद्र मिश्रा, एसपी उत्तरी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें