फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की गुंडागर्दीः जूस पिया और पैसों के बजाय गालियां देकर चले गए सिपाही

विज्ञापन
अपनी व्यथा सुनाती महिला। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

फोटो खींचकर ठेला हटवाने की दी धमकी, चौकी पर भी नहीं सुनी गई महिला की शिकायत

बरेली। परेशान महिला की मदद करने के बजाय पुलिस उल्टा उसे परेशान कर रही है। सवा साल पहले महिला का जवान बेटा लापता हो गया। परिवार चलाने को वह जूस का ठेला लगाने लगी। जैसे-तैसे थोड़ी बहुत कमाई हो पाती है। ऐसे में चीता बाइक पर सवार दो सिपाही ठेले पर मुफ्त में जूस पीने पहुंच गए। महिला ने रुपये मांगे तो उन्होंने ठेले का फोटो खींच लिया और उसे हटवाने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन

कचहरी के पास स्टेट बैंक मेन ब्रांच के सामने जूस का ठेला और चाय की दुकान चलाने वाली महिला शांति देवी रविवार को रोती हुई चौकी चौराहा चौकी पहुंची। यहां चौकी प्रभारी वेदपाल से शिकायत की कि सफेद चीता बाइक से दो नौजवान सिपाही उसके पास पहुंचे। सिपाहियों ने दो गिलास जूस पिया और जाने लगे। उसने रुपये देने को कहा तो धमकाने लगे। मोबाइल से ठेले का फोटो खींचकर गालियां देने लगे। महिला ने कहा कि उसके साठ रुपये ह्रुए, 40-50 रुपये ही दे दो। सिपाहियों ने उसकी एक न सुनी और ठेला हटवाने की धमकी देकर चले गए। चौकी प्रभारी को महिला ने चीता बाइक का नंबर भी बताया। उन्होंने जांच का आश्वासन देकर महिला को भेज दिया। संबंधित चीता बाइक जंक्शन चौकी की बताई जा रही है।

जवान बेटे के लापता होने का दर्द झेल रहीं शांति देवी

शांति देवी ने बताया कि उनका जवान बेटा विनोद 28 मई 2019 को कचहरी से लापता हो गया। वह कचहरी पर चाय देने गया था इसके बाद से ही उसका कोई पता नहीं चल सका। कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई लेकिन पुलिस आज तक बेटे को नहीं खोज सकी। शांति देवी के मुताबिक बेटे की ससुराल वालों से उसकी मुकदमेबाजी चल रही थी। उसने इन्हीं लोगों पर बेटे को अगवा करने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें