बारादरी थाना पुलिस के साथ ही रेंजभर से मंगाया गया फोर्स इलाके में तैनात है। रविवार को पुलिस कार्यालय के विभिन्न प्रकोष्ठ में तैनात स्टाफ व लाइन के आरक्षित स्टाफ की ड्यूटी चक महमूद से जोगी नवादा तक रहेगी। चार कंपनी पीएसी, फायर ब्रिगेड तैनात की गई है। दो दिन से आरएएफ मौके से हटाकर शोभायात्रा में लगाई गई थी। रविवार को आरएएफ भी यहां रहेगी।