फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुलिस लाइन की फॉलोअर का बेटा कर रहा था वाहन चालकों से अवैध वसूली, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 04 Jul 2023 03:00 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली पुलिस लाइन की फॉलोअर का बेटा चौपुला चौराहे पर वाहनों से वसूली कर रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद बदायूं निवासी टैक्सी ड्राइवर ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में पुलिस लाइन की फॉलोअर का बेटा मकदूम चौपुला चौराहे पर वाहनों से वसूली कर रहा था। उसका रुपये लेते वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया। मामला तूल पकड़ने पर एसपी ट्रैफिक ने सदर कोतवाल को बुलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए। बदायूं के टैक्सी ड्राइवर मुकेश ने कोतवाली में रिपोर्ट कराई है।

विज्ञापन


बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र के शिंभू नगला निवासी मुकेश ने बताया कि वह अपनी कार टैक्सी के रूप में चलाते हैं। एक जुलाई को बुकिंग लेकर वह कार से चौपुला चौराहा पर पुल के नीचे पहुंचे थे। यहां पुलिस लाइन परिसर में रहने वाला मकदूम नशे में उनके पास आया और गाड़ी खड़ी करने के बदले रुपये मांगे। मुकेश ने जब रुपये देने से मना किया तो उसे धमकाने लगा। इस घटनाक्रम का किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मुकेश ने इस मामले में एफआईआर करा दी।

मामले में एसपी ट्रैफिक से शिकायत की गई। उन्होंने कोतवाल हिमांशु निगम को बुलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए। वीडियो की जांच में पता लगा कि मकदूम की मां पुलिस लाइन में फॉलोअर हैं। वायरल वीडियो में मकदूम बता रहा है कि पहले वह बहेड़ी-मीरगंज का पहले अड्डा चलाता था, अब वो खत्म हो गया। चौपुला पुल के नीचे कुछ ड्राइवर अपनी इच्छा से उसे रुपये दे देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें