बहेड़ी। नगर के नेशनल पब्लिक स्कूल के छात्रों ने प्लास्टिक हटाओ पर्यावरण बचाओ का नारा लगाते हुए जागरूकता रैली निकाली। रैली में करीब 500 बच्चों ने हिस्सा लिया। सभी बच्चे अपने सिर पर कागज की टोपी लगाए हुए थे। इस दौरान बच्चों ने दुकानदारों को कागज से बने बैग बांटे। साथ ही उन्हें प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने की अपील की। रैली में एनपीएस स्कूल जूनियर ब्रांच की हेडमिस्ट्रेस गीतम शर्मा, कोऑर्डिनेटर सृष्टि शिवाच, बसंती, भगवती भंडारी, चरनजीत, मंजरी, मधु, रीना यादव, जूबिया, सरिता आदि का सहयोग रहा। संवाद