फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुलिस ने पौने दो महीने बाद लिखी पार्सल चोरी की रिपोर्ट, 24 घंटे में कर दिया खुलासा

Tue, 21 Feb 2023 01:55 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनसे चोरी का माल भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में पार्सल चोरी के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के ट्रांसपोर्ट की गाड़ी से पार्सल चोरी के मामले में थाना कैंट पुलिस ने खुलासा किया है। हैरत की बात यह है कि घटनाक्रम पौने दो महीने पुराना है लेकिन पुलिस ने माल बरामदगी व चार आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के बाद गुडवर्क की पटकथा लिखी है। 

विज्ञापन


बिथरी चैनपुर के परसौना निवासी असलम खान कोरियर ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। उनके मुताबिक 27 दिसंबर को उनकी गाड़ी साड़ियों से भरे 70 पार्सल लेकर राजस्थान जा रही थी। गाड़ी बुखारा में आईटीबीपी सेंटर के पास पहुंची तो चोरों ने 120 साड़ी के दो पार्सल गायब कर दिए। असलम ने रविवार को पार्सल चोरी की रिपोर्ट कैंट थाने में दर्ज कराई थी। 

ये आरोपी हुए गिरफ्तार 

घटना का खुलासा करते हुए कैंट पुलिस ने देवचरा के राहुल उर्फ आकाश, श्रीकृष्ण साहू उर्फ बंटू, कमल उर्फ टर्बो और विशारतगंज के राजकुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपियों के पास से तमंचा और चाकू समेत 120 साड़ियां, तीन मोबाइल, छह परफ्यूम, दो टेंपो भी बरामद किए हैं। पार्सल चोरी की घटना में पौने दो महीने तक चोरी की रिपोर्ट ही दर्ज नहीं की गई थी।

विज्ञापन

टेंपो लगाकर वाहनों से करते हैं चोरी

कैंट इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने बताया कि आरोपी राहुल और श्रीकृष्ण पहले शाहजहांपुर के कटरा थाने से मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में जेल जा चुके हैं। बताया कि यह गिरोह टेंपो साथ लेकर चलता है। यह लोग ढाबों आदि स्थानों पर खड़े लोड ट्रकों के बराबर टेंपो लगा लेते हैं। रात में मौका लगते ही वाहन पर चढ़कर उसका माल टेंपो में भरकर ले जाते हैं। इस बीच इनके साथी ढाबे में मौजूद वाहन के ड्राइवर व हेल्पर पर नजर रखते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें