आरोपी को पकड़कर ले जाते पुलिस वाले।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
दो युवकों को पकड़कर थाने ले गए, परिजनों ने हाथ पांव जोड़े पर नहीं हुई सुनवाई
बरेली। अभी तक मुख्य मार्गों, चौराहों और बाजारों में गश्त चल रही थी, लेकिन अब गली महोल्लों में भी लॉक डाउन का पालन कराया जा रहा है। सोमवार को कटरा चांद खां में लॉक डाउन तोड़ने पर दो युवकों को पुलिस ने उठा लिया।
दोपहर करीब एक बजे कटरा चांद खां में पुलिस की टीम ने अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान सभी दुकानें खुली हुई मिली और हर दुकान पर लोगों की भीड़ मौजूद रही। पुलिसकर्मियों ने लाठियां फटकार कर उन्हें खदेड़ा और दो लोगों को पकड़कर थाना ले गए। पकड़ने के बाद उनके परिजनों ने पुलिस के हाथ पांव जोड़े लेकिन फरियाद की कोई सुनवाई नहीं हुई। पुलिस की गाड़ी के पीछे काफी दूर तक परिजन दौड़ते रहे। इसके बाद वहां पर सन्नाटा पसर गया। थोड़ी देर बाद फिर लोग अपने घरों से निकले और पुलिस की कार्रवाई पर चर्चा शुरू कर दी। ब्यूरो