फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस, सप्ताहभर बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई

Wed, 11 Mar 2026 01:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। नगरपालिका परिषद के सेवानिवृत कर्मी होरीलाल के बेटे संतोष (25) का शव चार मार्च को सिजौलिया के बाग में मिला, लेकिन अबतक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। होरीलाल ने थाना नवाबगंज में तहरीर देकर एक नामजद समेत तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने बताया कि घटना से पहले नगर पालिका परिषद मार्केट में नगर के चार-पांच लड़कों से मारपीट हुई थी। उसके बाद से संतोष लापता था। आरोप है कि एक सप्ताह बीतने पर भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें