आंवला। अशोक नगर कॉलानी में पंचायत सदस्य अरविंद यादव के निजी स्कूल के उद्घाटन समारोह में सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव के संबोधन के दौरान कई लोगों की जेट कटी। परिसर में मौजूद भीड़ में धक्का:मुक्की के दौरान जेबकतरों ने कई कार्यकर्ताओं की जेब में रखे रुपये चुरा लिए। कुछ कार्यकर्ताओं ने जेबकतरों की तलाश की। नाम न छापने की शर्त पर पूर्व विधायक के प्रतिनिधि ने बताया कि उनके साथ भी यह घटना हुई। 15-20 लोगों की जेब से रुपये निकाले गए हैं। आयोजक अरविंद यादव ने घटना घटने से इन्कार किया है। इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि इस घटना से संबंधित उनको कोई शिकायत नहीं मिली है। वहां पुलिस बल लगाया गया था।