फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉकड्रिल: बरेली पुलिस लाइन में हुआ बवाल, धमाके... आंसू गैस छोड़ी; देखिए पूर्वाभ्यास की तस्वीरें

Mon, 26 Feb 2024 12:24 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में रविवार को पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल का आयोजन हुआ, जिसमें जिले के सभी थाना प्रभारी शामिल हुए। एसएसपी और एसपी सिटी की निगरानी में पुलिस ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूर्वाभ्यास किया। 
विज्ञापन
पुलिस लाइन में हुई मॉक ड्रिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में आगामी त्योहारों व लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। इसी कड़ी में रविवार को पुलिस लाइन परिसर में बलवा नियंत्रण के लिए पूर्वाभ्यास किया गया। बलवाइयों और पुलिस का मुचैटा देख लोग दंग रह गए।

विज्ञापन


अफसरों ने मॉक ड्रिल से पहले तैयारियों को परखा - फोटो : अमर उजाला
त्योहारों व चुनाव से पहले किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए रविवार दोपहर पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड पर बलवा ड्रिल हुई। इसमें पुलिसकर्मियों के ही दो समूह बनाए गए। एक समूह में दंगाई और दूसरे में पुलिस मानकर बलवे जैसी स्थिति पैदा की गई। 

मॉक ड्रिल करती घुड़सवार पुलिस - फोटो : अमर उजाला
घुड़सवार पुलिस समेत विभिन्न प्रकोष्ठ के पुलिसकर्मियों ने इसमें हिस्सा लिया। दोनों ओर से कड़ी चुनौती दी गई।

मॉक ड्रिल करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बाद में पुलिस दल ने दंगाइयों को खदेड़ दिया। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए रिहर्सल किया गया। जिले के सभी थानों के प्रभारी यहां मौजूद रहे। 

मॉक ड्रिल से पहले पुलिस के दिशा-निर्देश देते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान और एसपी सिटी राहुल भाटी ने विभिन्न शस्त्रों व उपकरणों के संचालन का प्रशिक्षण दिया। पुलिस बल को दंगाइयों से निपटने के गुर सिखाए।
 
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों को शस्त्र चलाने का किया गया प्रशिक्षण - फोटो : अमर उजाला
भीड़ को तितर-बितर करने के विभिन्न तरीकों के बारे में भी बताया गया। इस दौरान एसपी दक्षिणी व उत्तरी, एसपी यातायात, एसपी अपराध समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें