कुआंडांडा में गूंजी भगवान राम कथा, धनुष यज्ञ व सीता स्वयंवर प्रसंग पर मुग्ध हुए श्रोता।
फरीदपुर। दीपावली के त्योहार से पहले पुलिस ने अवैध पटाखों के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बीसलपुर रोड स्थित एक दुकान में छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद किए हैं। मौके से दुकान मालिक को हिरासत में लिया गया।
बीसलपुर तिराहे के पास स्थित एक दुकान में अंडे और चिप्स की आड़ में भारी मात्रा में अवैध रूप से पटाखे छिपाकर भरे गए थे। उन्हें चोरी-छिपे बेचा जा रहा था। पुलिस ने रविवार रात दुकान पर छापेमारी की। पुलिसकर्मियों दुकानदार को हिरासत में ले लिया। आरोपी ने अपना नाम वारिश निवासी नई बस्ती बीसलपुर रोड मोहल्ला मिर्धान बताया। दुकान की तलाशी में गत्ते के 19 कार्टन बरामद हुए। आरोपी बिक्री लाइसेंस नहीं दिखा सका। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए मुचलका पाबंद कर दुकान मालिक को छोड़ दिया और पटाखे जब्त कर लिए।
फरीदपुर सीओ संदीप सिंह ने बताया कि पटाखों के अवैध भंडारण पर पुलिस ने कार्रवाई की और पटाखे बरामद किए हैं। दुकान मालिक को मुचलका पाबंद करके छोड़ दिया गया। मामले में रिपोर्ट दर्ज करके विधिक कार्रवाई की जा रही है।