फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: धार्मिक टिप्पणी करने पर थाना घेरा, हंगामा करने पर पुलिस ने खदेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। झोलाछाप के धार्मिक टिप्पणी करने पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सैकड़ों की संख्या में पहुंचकर कार्रवाई की मांग को लेकर थाने का घेराव कर दिया। जैसे ही हंगामा शुरू किया, वैसे ही पुलिस ने लोगों को खदेड़ दिया। हालांकि भीड़ को काबू करने में पुलिस के पसीने छूट गए।
विज्ञापन


फरीदपुर नगर के मोहल्ला भूरेखां गौटिया निवासी झोलाछाप रहसुद्दीन ने अपने ही समुदाय के खिलाफ धार्मिक टिप्पणी कर दी, जिसकी ऑडियो वायरल होने के बाद लोगों में झोलाछाप के खिलाफ आक्रोश फैल गया। बुधवार दोपहर लोग मोहल्ले में सैकड़ों की तादाद में एकत्रित हो गए। उसके बाद थाने का घेराव कर झोलाछाप को गिरफ्तार न करने पर हंगामा करने की कोशिश की। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया लेकिन एकत्रित लोग नहीं माने। तभी पुलिस ने भीड़ को खदेड़ दिया। इसके बाद थाने के सामने मेन रोड पर लोग एकत्रित हो गए। पुलिस ने लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद हटाया।


इंस्पेक्टर रामसेवक ने बताया कि आक्रोशित भीड़ को शांत कराया गया।अभी तक उन्हें कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर देने पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें