बरेली। किला थाना क्षेत्र के छोटी बमनपुरी निवासी सराफा व्यापारी अंकुर रस्तोगी के परिवार को पुलिस सोमवार को मथुरा से सकुशल घर ले आई। पूछताछ में पता लगा कि राजीव आईपीएल सट्टे में बड़े दांव लगाकर हार गए थे। वह अवसाद में ही घर पर पर्चा छोड़कर चले गए थे।
सराफ राजीव रस्तोगी ने शुक्रवार को किला थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बताया कि उनका 38 वर्षीय बेटा अंकुर रस्तोगी, बहू शिवी रस्तोगी, 13 वर्षीय पोती आध्या रस्तोगी और सात वर्षीय पोता रियांश रस्तोगी एक दिन पहले अचानक घर से चले गए थे। उन सभी के मोबाइल फोन भी बंद आ रहे थे। चारों का कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस को घर की तलाशी में एक पत्र मिला। इसके आधार पर इनपुट जुटाकर परिवार को ट्रेस किया गया।
सीओ टू अजय कुमार ने बताया कि पूछताछ में कई तरह की जानकारियां सामने आ रही हैं। अंकुर ने यह भी स्वीकार किया कि वह आईपीएल में काफी रुपये हार गया था। कई लोगों का उस पर कर्ज था जो तकादा करने घर आ रहे थे। ब्यूरो