फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही भर्ती दौड़- दो अभ्यर्थियों के फिंगरप्रिंट मैच नहीं हुए, एक का डाटा नहीं मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
हालांकि फर्जी नहीं माने गए अभ्यर्थी, दौड़ में भाग लेने से रोका
विज्ञापन

सर्द मौसम में भी हांफे 85 अभ्यर्थी, पूरी नहीं कर सके दौड़
बरेली। पीएसी ग्राउंड में चल रही सिपाही भर्ती दौड़ में दो अभ्यर्थियों के फिंगरप्रिंट मैच नहीं हुए, जबकि एक का डाटा नहीं मिला। दिन भर चली जांच में यह माना गया कि अभ्यर्थी फर्जी नहीं हैं, पर कुछ तकनीकी दिक्कत जरूर है। तीनों को दौड़ में भाग लेने से रोक दिया गया। उन्हें मुख्यालय संपर्क करने के लिए कहा गया है। एक हजार में से 85 अभ्यर्थी फेल हो गए। वे बीच में ही हांफने लगे और दौड़ पूरी नहीं कर सके।
आठवीं वाहिनी पीएसी के मैदान में पुलिस और पीएसी के लिए आरक्षी भर्ती प्रक्रिया चल रही है। नौ और दस जनवरी को बरसात की वजह से ग्राउंड में पानी भर गया था, इसकी वजह से मुख्यालय को सूचना देकर दौड़ टाल दी गई। उन्हीं अभ्यर्थियों की दौड़ अब कराई जा रही है। रविवार को एक हजार अभ्यर्थी दौड़ में शामिल होने के लिए बुलाए गए थे, लेकिन 957 अभ्यर्थी पहुंचे। दौड़ में 872 पास हो गए जबकि 85 फेल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार दोपहर दो अभ्यर्थियों के फिंगरप्रिंट मैच नहीं हुए। कई बार उनके हाथ धुलवाए गए पर सफलता नहीं मिली। एक अभ्यर्थी का पूरा डाटा ही नहीं आया था। टीसीएस कंपनी के सर्वर पर तैनात स्टाफ ने इन्हें बैठा लिया। सूचना मिलने पर भर्ती बोर्ड की सदस्य सीमा यादव ने जांच की। बाद में भर्ती के नोडल अधिकारी पीएसी के डिप्टी कमांडेंट कमलेश बहादुर ने मुख्यालय से संपर्क कर जांच कराई। इसमें यह माना गया कि ये फर्जी अभ्यर्थी नहीं हैं, किसी तकनीकी खामी की वजह से उनके फिंगरप्रिंट मैच नहीं हो पा रहे हैं। इनमें दो अलीगढ़ और एक गाजीपुर का अभ्यर्थी था। तीनों को लखनऊ मुख्यालय से संपर्क करने को कहा गया है। वहां से डाटा और निर्देश मिलने पर इनकी दौड़ कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें