बरेली। एसएसपी मुनिराज जी. ने शनिवार शाम कुछ पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं। पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर चंद्र किरण और प्रमोद कुमार को क्राइम ब्रांच में भेजा गया। थाना शीशगढ़ में तैनात दरोगा नरोत्तम सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। दरोगा विनय कुमार को थाना भमोरा और पुलिस लाइन से दरोगा संजीव कुमार को थाना क्योलड़िया भेजा गया है। इसके साथ ही आठ सिपाहियों के भी तबादले किए गए हैं। ब्यूरो