बरेली के मीरगंज क्षेत्र में पुलिस ने रविवार रात चेकिंग के दौरान दो युवकों को पकड़ा। तलाशी में दोनों युवकों से 33 स्मैक बरामद हुई। इस पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए दोनों युवक स्मैक तस्कर हैं। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
दरोगा पंकज कुमार ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ रविवार रात सिरौली चौराहे पर संदिग्धों एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि नेशनल हाईवे अंडरपास पर दो स्मैक तस्कर बाइक से स्मैक बेचने की फिराक में खड़े हुए हैं। सूचना पर दरोगा टीम के साथ बताए गए स्थान पर पहुंच गए।
पुलिस ने घेरकर दोनों आरोपियों को पकड़ा
दरोगा ने बताया कि पुलिस को देखते हुए दोनों युवकों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेरकर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम क्रमशः राहिल और नाजिम निवासी मोहम्मदगंज बताया। तलाशी लेने पर राहिल के पास से 19 ग्राम व नाजिम के पास से 14 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।
पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने ले आई। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।