फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, गोली लगने से दोनों घायल

Sat, 14 Dec 2024 01:48 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बदायूं के भमोरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार रात हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पैर में गोली लगी है। इन बदमाशों ने बदायूं के सराफ से लूट की थी।  
विज्ञापन
घायल बदमाशों को लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के भमोरा थाना क्षेत्र के देवचरा में एक दिसंबर को बदायूं के सराफ रोहित वर्मा से बदमाशों ने लूट की थी। भमोरा पुलिस और एसओजी इस घटना के खुलासे में लगी हुई थी। पुलिस टीम ने शुक्रवार रात बललिया रोड पर मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक के दाएं और दूसरे के बाएं पैर में गोली लगी है। घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों के नाम धर्मेंद्र और अमन है। गिरोह का सरगना अमन है। वह फिरोजाबाद जिले के थाना एका क्षेत्र का निवासी है। धर्मेंद्र भमोरा थाना क्षेत्र के गांव लंगूरा का निवासी है। इन दोनों के पास से पुलिस ने लूट का माल भी बरामद किया है। अमन ने गैंग बनाकर वारदात की थी। पुलिस टीम उनके और साथियों के बारे में पूछताछ करके गिरफ्तारी को दबिश दे रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें