पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बहेड़ी में किराए पर कमरा लेकर अवैध हथियार बनाने का धंधा पिछले हफ्ते ही शुरू किया था। अन्य जगहों पर भी यह दोनों किराए पर ही कमरा लेकर अवैध हथियार बनाते थे। इंस्पेक्टर श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि कुछ और लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। उनके पीछे पुलिस टीम व मुखबिरों को लगाया गया है।
ये हथियार हुए बरामद
पुलिस ने मौके से सात तमंचे 315 बोर, छह तमंचे 12 बोर, दो पौनिया, दो बंदूकें 12 बोर, एक राइफल, चार अधबने तमंचे व कारतूस के अलावा उपकरण व कुछ अन्य सामान बरामद किया।