फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सट्टेबाज जितेंद्र जौहरी और उसके दो गुर्गे गिरफ्तार, आठ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 31 Aug 2023 02:41 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

पुलिस ने सट्टेबाज जितेंद्र जौहरी के पास से 1,240 रुपये, पेन और सट्टे की पर्ची बरामद की है। पूछताछ में जितेंद्र ने बताया कि बारादरी का सागर सैनी, किला छावनी का शाकिर उससे मिलकर सट्टा लगवाते हैं।
विज्ञापन
Arrested demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के किला थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर सट्टेबाज जितेंद्र जौहरी व उसके दो गुर्गों को गिरफ्तार किया है। वहीं, आठ लोगों के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन


मलूकपुर बजरिया में अजीम समोसे वाले के चबूतरे पर बैठकर दो लोग सट्टे की खाईबाड़ी कर रहे थे। पुलिस ने दोनों को पकड़कर तलाशी ली तो उनके पास से सट्टे की पर्ची, कार्बन पेपर, 525 रुपये बरामद हुए। दोनों ने अपने नाम मलूकपुर कुबड़ी पाकड़ निवासी तौफीक और बमनपुरी निवासी आशु बताए। दोनों सट्टेबाज इरफान, शमशुल और तस्लीम के साथ सट्टे का काम करते हैं। पांचों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ेंभाजपा नेता ने चांद पर खरीदी जमीन: बोले- हमारा बेटा चांद जैसा, उसी के नाम कराई एक एकड़ भूमि की रजिस्ट्री
विज्ञापन


उधर, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शंकर ढाबा के पास सट्टा लगा रहे शख्स को पकड़ लिया। पता लगा कि वह प्रेमनगर भूड़ पटे की बजरिया निवासी जितेंद्र जौहरी है। पुलिस ने जितेंद्र के पास से 1,240 रुपये, पेन और सट्टे की पर्ची बरामद की है। किला इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि आरोपियों को निजी मुचलके पर जमानत दी गई है। अतीक समेत जो लोग भी सट्टे का धंधा कर रहे हैं, उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

सट्टेबाज ने उगला सैनी और शाकिर का नाम

पूछताछ में जितेंद्र ने बताया कि बारादरी का सागर सैनी, किला छावनी का शाकिर उससे मिलकर सट्टा लगवाते हैं। किला पुलिस ने जितेंद्र के साथ ही इन दोनों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया है। जितेंद्र काफी समय से इलाके में सट्टा लगवा रहा है। उससे दोस्ती के चक्कर में किला थाना सहित किला व गढ़ी चौकी का स्टाफ निलंबित हो चुका है। वह आईपीएल में सट्टा भी लगवाता रहा है। पूर्व में यहां तैनात रहे एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने सख्ती कराई तो वह उत्तराखंड भाग गया था। अब फिर उसने धंधा जमा लिया है।
विज्ञापन

अतीक ने भी धंधा जमाया

जितेंद्र के मुकाबले सट्टा लगवाने वाला अतीक अब उसके साथ इलाका बांटकर काम कर रहा है। उसने गुलाब नगर सराय के अपने पड़ोसी तीन नए लड़कों को काम थमाया है। तीनों लड़के रात में आठ से 11 बजे तक पर्चे लेते हैं। मोबाइल फोन पर भी ऑनलाइन सट्टा लगवा रहे हैं। गढ़ी चौकी के पीछे रहने वाला शख्स भी अतीक के लिए सट्टे का काम कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें