फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुलिस ने टेंपो लूटने वाले तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, कई मुकदमे हैं दर्ज

Sun, 16 Nov 2025 04:11 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, हाफिजगंज (बरेली)

सार

बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार रात तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों ने क्योलड़िया थाना क्षेत्र में टेंपो लूट की वारदात को अंजाम दिया था। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जिले में टेंपो लूटने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को हाफिजगंज थाना पुलिस ने 36 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से टेंपो, मोबाइल फोन, नकदी और तमंचा बरामद किया। तीनों आरोपियों पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक थाना नवाबगंज के गांव अभयराजपुर निवासी गौरव गंगवार शुक्रवार को बरखेड़ा मार्ग पर सीठोर के बीच आ रहे थे। इसी दौरान तीन बदमाशों ने उनको रोक लिया। बदमाशों ने तमंचा दिखाकर गौरव से मोबाइल, 1270 रूपये और टेंपो लूट लिया। विरोध करने पर उनको पीटा और बंधक बनाकर खाई में फेंक दिया। पीड़ित गौरव ने क्योलड़िया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तब से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। 

देशनगर तिराहे के पास से हुई गिरफ्तारी 
हाफिजगंज थाना प्रभारी प्रवीन सोलंकी ने बताया कि शनिवार रात एसआई रोबिन कुमार, दरोगा नितेश चौधरी, सिपाही दिनेश कुमार व प्रेम सिंह गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि ग्राम सुंदरी के आगे देशनगर तिराहे के पास टेंपो में तीन व्यक्ति लूट की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने मुखबिर के बताए स्थान की घेराबंदी कर ली और मौके से तीन लोगों को पकड़ किया। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी सोनू उर्फ सोमपाल, जितेंद्र उर्फ गंठा और लोकेश उर्फ अर्जुन उर्फ लडडू हैं। तीनों गांव नकटी नरायनपुर थाना क्योलड़िया के रहने वाले हैं। थाना प्रभारी प्रवीन सोलंकी ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ हाफिजगंज व क्योलड़िया थाने में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें