फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हत्यारोपी जुनैद को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। कस्बे के एक बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह के दौरान रिश्तेदार युवक की हत्या करने के मामले में आरोपी जुनैद को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया है। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन

10 सितंबर की रात को कस्बे के बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह का आयोजन चल रहा था। इसी दौरान खाना खाने को लेकर शानू उर्फ शोएब का जुनैद से विवाद हो गया था। तभी वहां मौजूद लोगों ने मामले को शांत कर दिया था। इसके बाद जुनैद अपने भाई सगीर व एक अन्य को लेकर आ गया। जैसे ही शानू शादी के बैंक्वेट हॉल से बाहर निकला। तभी तीनों ने चाकू उसके पेट में चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर भाग गए। सूचना पर आई पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था। इंस्पेक्टर संजय तोमर ने बताया कि मुख्य मुलजिम को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें