फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में अफीम तस्कर गिरफ्तार: आरोपी ने बनारस में झारखंड के गिरोह से की थी दोस्ती, करने लगा तस्करी

Sun, 03 Sep 2023 01:32 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के आंवला में एंटी नारकोटिक्स ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने ग्राहक बनकर एक तस्कर को पकड़ लिया। उसके पास से दो किलो अफीम बरामद हुई। वह झारखंड के तस्करों से अफीम लेकर यहां सप्लाई करता था। 
विज्ञापन
आरोपी तस्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में शनिवार रात एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स ट्रैफिकिंग यूनिट) ने आंवला पुलिस के साथ नगर की मधुबन कॉलोनी में दबिश देकर युवक विपनेश उर्फ विपिन को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से दो किलो अफीम और नकदी बरामद हुई है। वह किसी को अफीम की सप्लाई देने जा रहा था। इससे पहले ग्राहक बनकर एएनटीएफ टीम के लोगों ने उसे पकड़ लिया। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आरोपी विपिन ने बताया कि पहले वह बनारस में रहकर पुलिया निर्माण का काम करता था। वहीं उसकी झारखंड के लोगों से दोस्ती हो गई। उन लोगों ने उसे सस्ते दाम पर अफीम उपलब्ध करना शुरू कर दिया। उसे वह बरेली लाकर छोटी-छोटी खेप के रूप में लोगों को बेचता था। विपनेश मूल रूप से भमोरा थाने के खेड़ा गांव का रहने वाला है। आंवला थाना पुलिस ने उसे रविवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें