पुलिस ने मोबाइल लुटेरों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
फरीदपुर। मोबाइल फोन लूटने वाले दो लुटेरों को फरीदपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उनके पास से लूट का मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
थाना क्षेत्र के इमलिया गांव निवासी महिपाल ने 19 नवंबर 2024 को फरीदपुर थाने में तहरीर देखकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने बताया कि वह भाई राजेंद्र व परिवार के शेखर के साथ बाइक से बहादुरपुर गांव की फैक्टरी से काम करके घर जा रहे थे। वह विकनापुर गांव की पुलिया पर पहुंचे तो वहां पर तीन अज्ञात बदमाश ने भाई राजेंद्र का मोबाइल फोन व चार्जर लूट लिया। लूट की जांच कर रही पुलिस ने शनिवार दोपहर 1:30 बजे भुता थाना क्षेत्र के खजुरिया संपत गांव निवासी विकास व रोहित को खिमपुरा गांव की नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। संवाद