मस्जिद में नियाज के लिए आई आठ वर्षीय बालिका को इमाम ने दबोच लिया। अश्लील हरकतें करते हुए उसे खींचकर कमरे में ले जाकर दुष्कर्म करने की कोशिश की। बालिका के शोर मचाने पर इमाम उसे छोड़कर भाग गया। पिता की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर नवाबगंज पुलिस ने आरोपी इमाम को रामपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
नवाबगंज के मोहल्ला चौपला स्थित दोमंजिला मस्जिद में रामपुर के थाना अजीमनगर के मोहल्ला नगलागणेश निवासी मुनीर अहमद इमाम है। कस्बे की आठ साल की बालिका मस्जिद में अरबी पढ़ने आती थी। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे वह मस्जिद में नियाज के लिए आई थी। इस दौरान इमाम अकेला था। इमाम ने उससे अश्लील हरकतें कीं और उसे खींचकर कमरे ले जाने लगा। बालिका ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो इमाम ने उसे छोड़ दिया। फिर रात में ही सामान समेटकर भाग गया।
घटना के बाद से बालिका घर में गुमसुम रहने लगी। जब पिता ने छात्रा से जानकारी ली तो उसने पूरी घटना बताई। इसके बाद छात्रा के परिजन जब मस्जिद पहुंचे तो इमाम वहां नहीं मिला। पता चला कि घटना के बाद वह रात में मस्जिद छोड़कर भाग गया था। पुलिस ने पीड़िता के पिता की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी इमाम मुनीर अहमद को रामपुर में उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।