फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के 15 ट्रैक्टर बरामद: बरेली में पुलिस ने गिरफ्तार किए पांच कबाड़ी, पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा

Fri, 09 Jun 2023 10:46 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वो कम मूल्य पर चोरी के ट्रैक्टर की खरीद करते थे। इसके बाद फर्जी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट बनाकर ज्यादा कीमत पर ब्रिकी करते थे। यह ट्रैक्टर आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उत्तराखंड के साथ प्रदेश के मैनपुरी और फिरोजाबाद से चोरी किए गए थे।
विज्ञापन
थाने में खड़े चोरी के ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में दूसरे राज्यों से चोरी के ट्रैक्टर खरीदकर उनकी ब्रिकी करने वाले गिरोह का थाना फरीदपुर पुलिस ने बृहस्पतिवार को पर्दाफाश किया। पुलिस ने छापा मारकर पांच कबाड़ियों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर चोरी के 15 ट्रैक्टर बरामद किए गए हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है।

विज्ञापन


फरीदपुर थाने के इंस्पेक्टर दयाशंकर ने बताया कि लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि कस्बे के कई कबाड़ी चोरी के ट्रैक्टर खरीदने के बाद फर्जी आरसी के जरिये उनकी ब्रिकी करते हैं। सूचना पर बुधवार देर रात कबाड़ियों के यहां छापा मारा गया। उनके यहां से चोरी के 15 ट्रैक्टर बरामद किए गए। 

यह ट्रैक्टर आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उत्तराखंड के साथ प्रदेश के मैनपुरी और फिरोजाबाद से चोरी किए गए थे। कार्रवाई के दौरान कबाड़ी इकबाल व मोहम्मद अफजाल निवासी मोहल्ला मिर्धान फरीदपुर, हसीब व नियामतउल्ला निवासी मोहल्ला ऊंचा, मोहम्मद चांद निवासी बीसलपुर रोड को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन

फर्जी आरसी बनाकर बेचते थे ट्रैक्टर 

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह कम मूल्य पर चोरी के ट्रैक्टर की खरीद करते थे। इसके बाद फर्जी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट के जरिये ऊंचे दाम पर वह इनकी ब्रिकी करते थे। पांचो आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। 

पुलिस का दावा है कि कस्बे में कई और लोग भी चोरी के ट्रैक्टर की ब्रिकी करते हैं। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। कार्रवाई करने वाली टीम में फरीदपुर इंस्पेक्टर दया शंकर, दरोगा सुभाष कुमार, अखिल कुमार, सुनील कुमार भारद्वाज, हेड कांस्टेबल इंतजार अहमद, ओमशरण, कांस्टेबल प्रशांत मलिक, विनय कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन

पहले भी बरामद हुए हैं चोरी के ट्रैक्टर

फरीदपुर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर चोरी के ट्रैक्टर की ब्रिकी का काम होता है। करीब आठ महीने पहले नेशनल हाईवे पर ज्यारत के पास छापा मारकर पुलिस ने 21 ट्रैक्टर बरामद किए थे। दो कबाड़ी गिरफ्तार किए गए। करीब तीन महीने पहले फतेहगंज पूर्वी में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर चोरी के 13 ट्रैक्टर बरामद किए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें