इस ऑडियो के वायरल होने के बाद मुस्कान ने आशू व रिषभ समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि रिषभ ठाकुर बीडीए की नवनिर्मित कॉलोनी में है। पुलिस ने रिषभ को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में कबूली धमकाने वाली बात
उससे थाने लाकर पूछताछ की गई। उसने स्वीकार किया कि फोन कॉल पर बात करने के दौरान उसने जोश में ज्यादा बोल दिया था। उसने यह भी कहा कि वह जिले से बाहर ही घूम रहा था। अभी किसी काम से घर आया था। इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया।