फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस सोती रही और चोर माल ले उड़े

Sun, 24 Jan 2016 01:00 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बारादरी थाने का गश्ती दल सोता रहा और चंद कदम दूरी पर मिठाई की दुकान से चोरी हो गई। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों की तस्वीर कैद हो गई। इसी के आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

  बारादरी इलाके के गोपाल नगर निवासी रामदीप श्रीवास्तव की संजय नगर बाजार में मिठाई की दुकान है। इसमें सीसीटीवी कैमरा भी लगा है। दुकान से पांच सौ मीटर दूरी पर तिराहे पर रात में पुलिस का गश्ती दल तैनात रहता है। शुक्रवार रात पौने एक बजे चोरों ने दुकान पर धावा बोल दिया। सब्बल से दुकान का शटर उठाया और अंदर घुस गए। इसके बाद गल्ले में रखे 60 हजार रुपये और सामान ले गए। चोर आसानी से चोरी कर भाग गए और पास में ही सो रहे गश्ती दल को भनक तक नहीं लगी। चोरों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में दिखा एक चोर दुकान के बाहर खड़ा रहा और दो सब्बल से शटर उठाकर दुकान के अंदर घुस गए। घटना की जानकारी पर दुकान स्वामी ने बारादरी थाने में तहरीर दे दी। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ये घटनाएं भी नहीं खुलीं
- आकाशपुरम निवासी पंजाब नेशनल बैंक मैनेजर के घर से बीस लाख की चोरी।
- गार्डन सिटी में बिजली विभाग के रिटायर्ड जेई के घर से लाखों की लूट।
- गार्डन सिटी में ही रिटायर्ड बीडीओ के घर से लूट के बाद हत्या।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें