फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राण प्रतिष्ठा समारोह: बरेली में पुलिस अलर्ट, मिश्रित आबादी में ड्रोन से निगरानी, सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर

Sun, 21 Jan 2024 09:48 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर बरेली में भी पुलिस अलर्ट पर है। सोशल मीडिया पर निगरानी की जा रही है। एसपी सिटी ने कहा कि भड़काऊ बयान देने या सामग्री पोस्ट करने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस ने एयरफोर्स स्टेशन के पास इलाके का किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर बरेली में भी पुलिस अलर्ट पर है। मिश्रित आबादी वाली बस्तियों में ड्रोन से निगरानी की जा रही है। स्टेशनों और ट्रेनों में भी सघन चेकिंग की जा रही है। 

विज्ञापन


सीओ तृतीय अनीता चौहान के साथ इज्जतनगर थाना प्रभारी जयशंकर सिंह शनिवार को एयरफोर्स स्टेशन के पास के इलाके में पहुंचे। पीर बहोड़ा, नगरिया, फरीदापुर आदि गांवों का जायजा लिया। ड्रोन उड़ाकर गलियों व छतों का हाल देखा। अनावश्यक पड़े पत्थर हटवाए। बारादरी और कोतवाली पुलिस ने भी अपने क्षेत्र में इसी तरह अभियान चलाया। 

एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि शहर के साथ ही देहात के थानों में तैनात पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। रविवार को सभी थानों में आयोजकों के साथ अफसरों की बैठक होगी। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर भी नजर 
सजीव प्रसारण को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे ताकि अव्यवस्था न हो। सोशल मीडिया पर भी निगरानी की जा रही है। भड़काऊ बयान देने या सामग्री पोस्ट करने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी। गणतंत्र दिवस को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें