अति संवेदनशील होलिका दहन स्थल पर दरोगा प्रभारी
एसएसपी ने सभी श्रेणी के होलिका दहन स्थलों की सूची जारी करके वहां स्टाफ की मानक के अनुसार तैनाती कर दी है। अति संवेदनशील क्षेत्र के होलिका दहन स्थल पर प्रभारी के रूप में दरोगा की तैनाती होगी और चार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। संवेदनशील पांच से सात स्थानों पर एक दरोगा प्रभारी रहेंगे, ऐसी होलिका स्थल पर दो आरक्षी रहेंगे। सामान्य होलिका दहन स्थल पर क्लस्टर मोबाइल तैनात रहेंगी। एक क्लस्टर मोबाइल सात से आठ होलिका स्थल का राउंड लगाती रहेगी।
त्योहार मिलजुलकर मनाएं- एसएसपी
एसएसपी अनुराग आर्य ने जनता से अपील की है कि वह होली का पर्व सौहार्द के साथ मनाएं। अनावश्यक किसी पर रंग न डालें। वहीं जुमा की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से अदा की जाए। अगर किसी तरह की अफवाह या शरारत करने की कोशिश की जाती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।