फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपुला फ्लाईओवर पर लाइटिंग के लिए लगने लगे खंभे

विज्ञापन
चौपुला पुल पर लगाए जा रहे पोल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

15 अगस्त से पहले फ्लाईओवर पर ट्रैफिक शुरू करने की तैयारी

बरेली। चौपुला फ्लाईओवर का काम लगभग पूरा हो गया है। बुधवार से लाइटिंग के लिए खंभे लगाने का काम शुरू हो गया है। सेतु निगम का दावा है कि 15 अगस्त से पहले ही चौपुला फ्लाईओवर पर ट्रैफिक दौड़ने लगेगा।
विज्ञापन

डीएम ने हाल ही में निरीक्षण कर चौपुला फ्लाईओवर का काम एक सप्ताह में पूरा करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद सेतु निगम ने तेजी से काम पूरा करना शुरू कर दिया। बुधवार से लाइटिंग के लिए खंभे लगाए जाने लगे हैं। सेतु निगम के डीपीएम वीके सेन ने बताया कि तीन दिनों में यह काम पूरा कर लिया जाएगा। फ्लाईओवर पर बारिश के पानी के निकास को पाइप लगाने का काम पूरा हो गया है। खंभे लगने के बाद फ्लाईओवर के ऊपर हॉटमिक्स प्लांट से सड़क निर्माण किया जाएगा। यह सारा काम 15 अगस्त से पहले पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें