फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीली शराब: बदायूं में चार मौतों के बाद बरेली में चला अभियान

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

पुलिस ने छापा मारने की रस्म अदायगी कर बरामद की 640 लीटर शराब

बरेली। बदायूं में जहरीली शराब से चार लोगों की मौत के बाद एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के निर्देश पर जिले में अपमिश्रित शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया। हालांकि ज्यादातर थानों में इसकी रस्मअदायगी ही हुई। अभियान में 640 लीटर अवैध शराब की बरामदगी दिखाकर 49 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

एसएसपी ने शुक्रवार को जिले भर के थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में कच्ची और अपमिश्रित शराब पकड़ने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। ढाबों और वहां खड़े होने वाले टैंकरों की भी जांच को कहा था। इसके बावजूद पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ गंभीरता से कार्रवाई नहीं की। जिले भर के थानों में दिन भर में 640 लीटर शराब की बरामदगी दिखाकर 49 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई। पूरे अभियान में न कोई बड़ी बरामदगी हुई न किसी ढाबे से शराब की बिक्री या टैंकर से एल्कोहल की चोरी का मामला पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें