फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेटेलाइट तिराहे पर जेबकतरों-लुटेरों अब पुलिस कैमरे में होंगे कैद

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गंगापुर में भी सीसीटीवी कैमरे लगाकर नशे के धंधे पर रखी जाएगी नजर

बरेली। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट और विभागीय मदद का इंतजार छोड़कर बारादरी पुलिस ने जन सहयोग से अपने इलाके में खुराफातियों की निगरानी के इंतजाम करने शुरू कर दिए हैं। पुलिस ने सबसे ज्यादा व्यस्त रहने वाले सेटेलाइट तिराहे पर निजी स्तर से सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए हैं। बवाल की आशंका वाले संजयनगर में भी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इसके बाद गंगापुर में कैमरे लगाकर नशे के धंधे पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

सीओ तृतीय श्वेता यादव और बारादरी इंस्पेक्टर शितांशु शर्मा ने क्षेत्र की संवेदनशील जगहों पर निजी स्तर से सीसीटीवी कैमरे लगवाकर निगरानी शुरू कर दी है। अधिकारियों ने इसके लिए क्षेत्र के निजी अस्पतालों, शिक्षण संस्थानों और बड़े व्यवसायियों से संपर्क साधकर सहयोग मांगा है। इनसे अच्छी क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे उपलब्ध कराने को कहा है, जिससे महत्वपूर्ण स्थानों पर लगाकर निगरानी की जा सके। सेटेलाइट तिराहे पर नया चेकपोस्ट बनाकर चार कैमरों का सेट लगाया गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि इन कैमरों ने काम करना शुरू कर दिया है। इन कैमरों के जरिए बस स्टैंड पर जेबकतरों, लुटेरों और नशेड़ियों के विवादों पर नजर रखी जा रही है। बताया कि संजयनगर मेन चौराहा और गंगापुर के कुछ स्थान चिह्नित कर लिए हैं। इसी सप्ताह वहां भी सीसीटीवी कैमरे लगा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें